फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला का 2 लाख का चेक गायब, बद्दी के खाते में हुआ क्लियर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर में जमा नहीं हुआ चेक, पुलिस ने अमन शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर क्षेत्र में एक महिला के 2 लाख रुपये के चेक के गायब होने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि चेक हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक बैंक खाते में क्लियर हो गया। पुलिस ने इस मामले में अमन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिंजौर निवासी विद्या देवी ने शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उनके परिचित तरसेम गुप्ता ने उन्हें एक्सिस बैंक का 2 लाख रुपये का चेक दिया था। महिला ने यह चेक अपने एक परिचित को एसबीआई पिंजौर शाखा में जमा कराने के लिए सौंपा था।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद तरसेम गुप्ता के खाते से 2 लाख रुपये कटने का मैसेज आया, लेकिन महिला के खाते में राशि जमा नहीं हुई। इसके बाद बैंक अधिकारियों से संपर्क करने पर जांच में सामने आया कि चेक न तो एसबीआई पिंजौर शाखा में जमा हुआ और न ही वहां से क्लियर किया गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पता चला कि चेक बद्दी स्थित एक बैंक में क्लियर हुआ और राशि वहां के एक खाताधारक के खाते में जमा कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित खाताधारक अमन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
वहीं, एसबीआई पिंजौर शाखा के मैनेजर कृष्णा सौरभ ने स्पष्ट किया कि उनकी शाखा से चेक क्लियर नहीं हुआ और न ही कोई राशि ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें