फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: आईजी हेमंत कलसन पर मारपीट का केस करवाने वाली महिला और परिजनों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईजी हेमंत कलसन के पास करीब दो वर्षों से काम करती है। करीब पांच माह पहले आईजी हेमंत कलसन की गैर मौजूदगी में आरोपी बलजिंद्र और संजय उसके पास पहुंचे और शादी का प्रलोभन देने लगे।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के निलंबित आईजी हेमंत कलसन के घर पर खाना बनाने वाली एक महिला ने मारपीट, दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भारती देवी, संजय, बलजिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईजी हेमंत कलसन के पास करीब दो वर्षों से काम करती है। करीब पांच माह पहले आईजी हेमंत कलसन की गैर मौजूदगी में आरोपी बलजिंद्र और संजय उसके पास पहुंचे और शादी का प्रलोभन देने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके मना करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की और संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी बलजिंद्र, संजय और भारती देवी ने उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की। आरोपियों ने संबंध बनाने वाली बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण वह डर गई और इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 जनवरी को आरोपी उसके घर दोबारा आए थे। इसके बाद बलविंद्र, भारती देवी और संजय ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की। आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बीती 11 जनवरी को भारती देवी ने निलंबित आईजी हेमंत कलसन के खिलाफ उसके घर में आ कर उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हेमंत कलसन के खिलाफ मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें