फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गला घोंटकर महिला की हत्या, शव 25 फुट गहरी खाई में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। महिला की हत्या कर शव को 25 फुट गहरी खाई में फेंकने का मामला सामने आया है। मामला गांव खेड़ा प्रेमपुरा रोड पर स्थित गांव प्रेमपुरा पंचायत का है। मंगलवार को एसीपी कालका, थाना प्रभारी पिंजौर, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुंह में रूमालनुमा कपड़ा ठूंसा हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 साल की है। शव भी करीब तीन दिन पुराना है। गले में काले रंग का कपड़ा लिपटा हुआ है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का गला काले कपड़े से घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के दौरान महिला किसी तरह का शोर न मचा सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया हो।
विज्ञापन

गांव प्रेमपुर के सरपंच पवन सिंह बताया कि सुबह कुछ बच्चे पशु चराने के लिए गए थे। इसी दौरान बच्चों ने पुलिया के नीचे महिला के शव को देखा। इसकी सूचना बच्चों ने उन्हें दी। उसके उपरांत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि खेड़ा प्रेमपुरा रोड चंडीगढ़ और पिंजौर को जोड़ने वाला शार्टकट है। इस रोड का काफी हिस्सा जंगल से होकर निकलता है। रात के समय अक्सर यह रोड सुनसान ही रहता है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस रोड पर कई वारदात हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस रोड पर एक स्थायी नाका लगाया जाए और पुलिस गस्त का भी इंतजाम किया जाए।

प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। चंडीगढ़ और गांव खेड़ा की तरफ सीसीटीवी फुटेज जांच करने सहित मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। - रामकुमार, एसीपी, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें