पिंजौर। एचएमटी पॉवर हाउस काॅलोनी से एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे, नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पति के अनुसार उसकी पत्नी का व्यवहार उसके और परिवार के साथ ठीक नहीं था। 10 अगस्त को बिना किसी को बनाए वह घर से कहीं चली गई। जाते समय वह तीन वर्षीय बेटे, सामान, गहने और रुपये अपने साथ लेकर गई है।