पंचकूला। एमडीसी स्थित वीटा बूथ से नकदी और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। एमडीसी पुलिस बूथ मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, राजत ने शिकायत में बताया कि उनकी एमडीसी सेक्टर-6 स्थित वीटा बूथ है। 9 सितंबर की रात को उनके बूथ में चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरों ने सुबह 3:09 बजे दुकान का ताला तोड़ना शुरू किया और 3:28 बजे दुकान के अंदर प्रवेश किया। 3:38 बजे चोरी कर दुकान से निकल गए। चोर दुकान से 25,700 रुपये नकद, दो जूसर मशीन, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन, सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब वे बूथ पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।