संवाद न्यूज एजेंसीपिंजौर। गांव वासुदेवपुरा से बच्चों सहित मायके गई महिला लापता हो गई है। महिला न तो अपने मायके फतेहगढ़ साहिब पंजाब पहुंची और न ही ससुराल लौटी। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब पंजाब ने बताया कि उसकी बहन सपनदीप कौर की शादी मनदीप सिंह निवासी वासुदेवपुरा पिंजौर के साथ हुई थी। उसकी बहन का एक बेटा हर्षदीप उम्र 16 साल और एक लड़की सिमरनदीप उम्र 14 साल है। 11 फरवरी को बहनोई मनदीप सिंह का फोन आया कि सपनदीप कौर बच्चों सहित दोपहर के समय घर से निकली है। वह मायके पहुंची है क्या। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अपनी बहन के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह भी बंद आ रहा है। बहन की उम्र करीब 40 वर्ष है।