फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला को ऑटो ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सब्जी लेकर घर जा रही महिला को ऑटो द्वारा टक्कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में प्रीति ने बताया कि रविवार शाम को उनकी माता जब सब्जी मंडी से सब्जी लेकर वापस घर आ रही थी तो सब्जी मंडी के गेट के पास ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई और उन्हें काफी चोट आईं। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल कालका में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। अब उनकी माता का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। जब उनकी माता कुछ देर के लिए होश में आई थी तो उन्होंने उसे घटना की सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें