मोरनी। बुधवार को मोरनी में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित तोड़-फोड़ कार्रवाई एक बार फिर रुक गई। जानकारी के अनुसार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी अपने पूरे दलबल के साथ मोरनी में सड़क के दोनों ओर बने व्यावसायिक भवनों को गिराने के लिए पहुंचे थे लेकिन मोरनी किला घाट के पास से ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। भवन मालिकों द्वारा मामले की जानकारी कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा को दी गई, जिसके बाद विधायक ने तुरंत उच्च अधिकारियों से बात कर कार्रवाई को रुकवाने का काम किया।