फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर महिला से 4.47 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। पिंजौर निवासी एक महिला को बैंक के कस्टमर केयर नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। आरोपी ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 4.47 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी रीना देवी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गाड़ी लेने का प्लान बनाया था। इसके चलते उन्हें लोन की आवश्यकता थी। उन्होंने 19 दिसंबर 2022 को दोपहर करीब 12 बजे ऑनलाइन स्टेटमेंट निकालने के लिए एसबीआई के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उन्हें एक नंबर मिला उन्होंने कॉल किया और बात की। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें दूसरे बैंक से लोन लेना है। इसलिए उन्हें बैंक खाते की जून से लेकर दिसंबर तक की स्टेटमेंट चाहिए। आरोपी ने महिला से कहा कि आप दूसरे बैंक से लोन क्यों लेना चाहते हो आपको लोन महंगा पड़ेगा। आप एसबीआई से लोन क्यों नहीं लेते। महिला आरोपी की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी ने दूसरे नंबर से महिला से व्हाट्स एप से बात की।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला से कहा कि आपके पास एक टेक्सट मैसेज जाएगा। आप उस मैसेज को जो नंबर मैंने दिया है, उस नंबर पर भेज देना। उसके बाद महिला के नंबर पर लगातार कई टेक्सट मैसेज आए। उन्होंने सारे मैसेज आरोपी द्वारा दिए नंबर पर भेज दिए। इसके बाद महिला को शक हुआ। महिला ने आरोपी से कहा कि वे उससे बैंक में आकर मिलतीं है। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। उसके बाद उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन कर कुल 4,47,998 रुपये निकाल लिए गए। महिला के खाते में केवल 3,73,468 रुपये थे। इसके बाद वे बैंक पहुंची मैनेजर ने उन्हें बताया की आपने 75,000 रुपये का ऑनलाइन लोन लिया है। इसके पैसे भी इस में शामिल हैं। इसके बाद साबबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें