फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ''गुरु किरपा यात्रा'' भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से करवाई जाएगी पटना साहिब तक की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सिख धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए पवित्र शहर अमृतसर से ''गुरु किरपा यात्रा'' भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रही है। इसमें अमृतसर से हुजूर साहिब नांदेड़, बीदर और पटना साहिब की यात्रा करवाई जाएगी। 9 अप्रैल को अमृतसर रेलवे स्टेशन से 7 दिन के टूर पर यह ट्रेन रवाना होगी। अमृतसर, ब्यास, जालंधर कैंट, लुधियाना, न्यू मोरिंडा जंक्शन, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से भी यात्री इसमें सवार हो सकेंगे। यह जानकारी चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता और प्रवक्ता शुभम आर्य ने दी।


श्रद्धालु ले सकेंगे इन जगहों की यात्रा का आनंद
अनिल गुप्ता ने बताया कि ट्रेन करीब 5100 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वापस नई दिल्ली में समाप्त होगी और वहां से शताब्दी के जरिए यात्रियों को अमृतसर वापस लाया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। ट्रेन सुरक्षा गार्ड से लेकर सीसीटीवी से भी पूरी तरह से लैस रहेगी। भारत गौरव ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के कुल नौ कोच व थर्ड एसी और सेकंड एसी के एक-एक कोच द्वारा 600 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। इस पर्यटक ट्रेन में पैंट्री कोच की सुविधा होगी। जिससे पर्यटकों को शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों को सुरक्षित अनुभव देने का प्रयास
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन भारत सरकार की पहल ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है। रेलवे ने इस सात दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति स्लीपर श्रेणी का किराया 14100/- रुपये रखा है। एसी तृतीय श्रेणी का किराया 24200/- रुपये व एसी द्वितीय श्रेणी का किराया 32300/ रुपये निर्धारित किया है। इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, होटलों में रुकने व बसों द्वारा भ्रमण की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस ट्रेन के बारे अधिक जानकारी के लिए यात्री https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और आनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें