फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
जिंर: मृतका प्रेमवती की फाइल फोटो - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम जोन पिंजौर वार्ड नंबर 5 की लेबर कालोनी रामपुर सियुडी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हालांकि मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला की पत्थर मारकर हत्या की गई है। मौके से मिली जानकारी की अनुसार पंचकूला पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सूरजपुर के समीप स्थिति लेबर कालोनी निवासी राजपाल की 65 वर्षीय नानी प्रेमवती उसके पास ही रहती थी। राजपाल की पत्नी गायत्री ने बताया कि नानी प्रेमवती उनके घर के समीप पुल के नीचे खुले में ही रहती थी और वहीं मंजी पर सोया करती थी। गायत्री ने बताया कि बुधवार की रात उन्होंने उसे खाना दिया और वे सोने चले गए। रात में वह जब उठ कर बाहर आई तो देखा कि उसकी नानी मंजी पर नहीं है। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति राजपाल को दी तो उन्होंने बाहर जा कर देखा तो उनकी नानी मंजी से नीचे पड़ी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। गायत्री ने बताया कि उसकी नानी के मुंह पर चोट के निशान थे। साथ ही मुंह जमीन के अंदर धंसा हुआ था और जिस मंजी पर वह सोती थी उस पर भी खून लगा हुआ था। मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने अंदेशा जताया कि मृतका की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस आला अधिकारियों के अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य एकत्रित किए। मौके पर मौजूद एसीपी कालका रमेश गुलिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। प्राथमिक जांच में ऐसा नहीं लग रहा कि महिला की हत्या की गई है। मृतका को खांसी थी हो सकता है कि खांसी के साथ मुंह से खून आया हो। एसीपी ने बताया कि मौत के असल कारण क्या है वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा लेकिन पुलिस हत्या और दुष्कर्म जैसे हर एंगल पर फोकस कर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें