हरियाणा बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में चार दिवसीय योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन पंचकूला के सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि खिलाड़ियों को सफलता, असफलता की परवाह किए बगैर खेल की भावना से खेलना चाहिए।
हरियाणा बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थी। मुख्यातिथि ने कहा कि बैडमिंटन मनुष्य जीवन में एक नया और सार्थक परिवर्तन लाता है। उन्हें यह देखते हुए यह बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि बैडमिंटन संघ ने थोड़े ही समय में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों में भविष्य की पीवी संधू और प्रकाश पादुकोण की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सदैव खेल और खिलाडियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और यही कारण है कि छोटा प्रदेश होने के बावजूद भी हरियाणा देश में खेलों में सर्वोपरि है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब , राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर सहित 7 राज्य भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आईएएस विजेंद्र सिंह और पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, हरियाणा बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
जोरदार खेल के दौरान दिखे मुकाबले
जूनियर इंटर स्टेट टीम चैंपियनशिप मुकाबले में चंडीगढ़ की ध्रुवी बंसल ने गगन ग्रोवर को 16-21, 21-17, 21-14 से हरा दिया। वहीं गरिमा सिंह ने हरतिका को 21-12, 21-6 से हरा दिया। वहीं अन्य मुकाबले में पंजाब के माधव कन्नौजिया ने हरियाणा के रवि को 21-18, 21-08 से हरा दिया। शुभम पटेल ने पुरंजय शर्मा को 21-12,21-9 से हरा दिया। साक्षी फोगाट ने उन्नत जरल को 21-15, 21-10 से हराया।
सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?- फोटो : PKL OFFICE
सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?- फोटो : PKL OFFICE
ेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशि?- फोटो : PKL OFFICE
सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?- फोटो : PKL OFFICE