फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पॉवर कॉलोनी से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन



मृतक की पहचान पूजा रानी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब छह वर्षों से विद्युत विभाग में डिवीजन अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार पूजा की शादी 14 साल पहले गुरसेम नामक व्यक्ति से हुई थी, जो रेपिडो वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। दंपती के दो बच्चे हैं-एक 14 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी। पुलिस ने मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें