फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लिंक भेजकर महिला से 30 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। लिंक भेजकर महिला से 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। सेक्टर-1 एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी कनिका ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने अपने जानकार को मथुरा में सामान कोरियर के माध्यम से भेजा था। सामान की डिलीवरी समय पर नहीं होने के कारण उन्होंने ऑनलाइन कोरियर कंपनी का नंबर सर्च कर उस पर कॉल की। कुछ समय बाद दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि कोरियर उसके पास है। कोरियर घर पर डिलीवर करवाने के लिए पांच रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। आरोपी ने महिला को एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक कर डिटेल भरने के बाद ऑनलाइन पांच रुपये की पेमेंट करने को कहा। महिला ने आरोपी के कहे अनुसार पांच रुपये की ऑनलाइन पेमेंट कर दी। इसके तुरंत बाद 6 से 7 ट्रांजेक्शन में महिला के बैंक खाते से 30 हजार रुपये कट गए। महिला ने तुरंत मामले की शिकायत 1930 पर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें 30 हजार में से 15 हजार रुपये होल्ड करने के बारे में बताया है। साइबर थाना पुलिस शिकायत प्राप्त होने पर पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें