फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरनाला में मिलावटी घी-तेल पकड़ा, तो अमृतसर में मिलावटी खोया नष्ट करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/अमृतसर। त्योहारों के मद्देनजर लोगों को दूध व इससे बने शुद्ध उत्पाद व मिठाइयां मुहैया करवाने व मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) हरकत में आ गया है। विभाग की टीमों ने एक महीने में 934 चीजों के सैंपल लिए हैं, जबकि बरनाला में मिलावटी घी-सरसों के तेल व रिफाइंड की खेप पकड़ी है। अमृतसर में 337 किलो खोया व 15 किलो वनस्पति नष्ट करवाया गया। 62 किलो एसएमपी भी पकड़ा गया है, जिसे मिलावट में प्रयोग किया जाना था। शहीद भगत सिंह नगर में समय अवधि पूरा कर चुकी दालों का स्टॉक पकड़ा है।
विज्ञापन

दूध व मिठाइयां बनाने वाली इकाइयों, डिस्ट्रीब्यूटरों व रिटेल आउटलेट्स पर विशेष नजर रखने के सेहत विभाग ने अंतर जिला टीमें गठित की हैं। टीमों द्वारा अक्तूबर में लिए गए 934 सैंपलों में 43 खोए, 97 खोए से बनी मिठाइयाें, 92 रंगदार मिठाइयों, 27 पनीर, 112 बेकरी, चांदी के वर्क वाली मिठाइयों के 70, सूखे मेवे 104 व खाने-पीने के 389 सैंपल शामिल हैं । स्टेट फूड लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाती है।
कमिश्नर एफडीए अभिनव त्रिखा ने बताया कि विभाग की तरफ से चेकिंग के लिए अंतर जिला व अंतर राज्यस्तरीय टीमें गठित की गई हैं। एफडी के ज्वाइंट कमिश्नर हरजोत पाल ने बताया कि मिठाई व बेकरी निर्माताओं को हिदायत दी गई है वह कुदरती रंगों का प्रयोग करें। जरूरत पड़ने पर फूड सेफ्टी रेगुलेशन 2011 के तहत सिंथेटिक रंगों का प्रयोग करें। दूध उत्पाद अच्छे रसूख वाले लोगों से खरीदे जाएं व बिल लेने को यकीनी बनाया जाए ।
विज्ञापन

सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि वह सेहत विभाग पूरी तरह से सक्रिय हैं। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं, अगर किसी को किसी दुकान में मिलावट होने का संदेह तो इस बारे में विभाग को सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें