फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कारतूस लेकर हवाई जहाज में चढ़ने की कोशिश करने वाली महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। जिले में सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला को रिवाॅल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवाॅल्वर के चार कारतूस बरामद हुए।
इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि उक्त कारतूस महिला के पति के पास मौजूद लाइसेंसी रिवाॅल्वर के थे, जिन्हें वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी। हालांकि, कानून का उल्लंघन करने के आरोप में बठिंडा के सदर थाना की पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से सूचना मिलने पर हरियाणा के सिरसा जिले से संबंधित इस महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार जिला सिरसा के गांव गुंदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बीती बुधवार दोपहर को गांव विर्क खुर्द स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। इस बीच जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी, तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले। जांच करने पर महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखे लाइसेंसी रिवाॅल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई थी। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कापी भी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर रोक होने के कारण महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें