पंचकूला। पीजी कॉलेज सेक्टर-1 के महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ तथा गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को मेंहदी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के माध्यम से कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की सिमरन और बीए तृतीय वर्ष की प्रिया को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार, बीए प्रथम वर्ष की नेहा और बीकॉम तृतीय वर्ष की अंजली को द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की जूली और एमए द्वितीय वर्ष की बिंदु को तृतीय पुरस्कार मिला। इनके अलावा बीकॉम तृतीय वर्ष की मीना तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की सना को सांत्वना पुरस्कार मिला।
महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका एवं जनसंचार विभाग की प्राध्यापिका कुसुम रानी और अनु अरोड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना तथा सांस्कृतिक कलात्मकता को बढ़ावा था। प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।