पिंजौर। पिंजौर बस स्टैंड से एक महिला अपने छह वर्षीय बच्चे के साथ बद्दी जाने के लिए ऑटो में बैठी थी लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची। लापता महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसके 6 वर्षीय बेटे के साथ बद्दी से मॉडल टाउन कॉलोनी समीप काली माता मंदिर पिंजौर आई थी। बीते मंगलवार को उसकी पत्नी वापिस आने के लिए बेटे के साथ पिंजौर बस स्टैंड से ऑटो में बैठी लेकिन वापिस घर नहीं पहुंची। संवाद