फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पार्षद पर महिला ने लगाए बहन की वीडियो दिखाकर मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। कालका के पार्षद पर एक महिला ने मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को सेक्टर-5 स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि कालका के वार्ड-6 के पार्षद महेश शर्मा दो साल से उसकी बहन की वीडियो दिखाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। बीच रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करता है। महिला के पिता ने बताया कि पार्षद महेश शर्मा उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा है। उसके खिलाफ पुलिस के अधिकारियों से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत दे रखी है।
महिला ने एक वीडियो भी दिखाई जिसमें पार्षद महिला के साथ हाथापाई करते नजर आ रहा है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है यह वीडियो उनकी बेटी की है। वीडियो में हाथापाई के दौरान महिला के कपड़े भी फट गए हैं। महिला के परिजनों ने कहा कि पार्षद बिजली और पानी के अवैध कनेक्शन के नाम पर पैसा वसूलने का काम करता है। महिला ने बताया कि पार्षद की सह पर वार्ड-6 में कुछ लोग नशा बेचने का काम करते हैं। जिनमें से कुछ लोगों को कोर्ट से सजा हो चुकी है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पंचकूला प्रशासन द्वारा उनका मकान को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद का आरोप, महिला बेचती है नशा

कालका के वार्ड नंबर-6 के पार्षद महेश शर्मा ने बताया कि महिला नशा बेचने का काम करती है। इसकी शिकायत उन्होंने की थी। उन्होंने बताया कि महिला व उसके परिजनों ने नशे के कारोबार से बनाया मकान प्रशासन ने पिछले दिनों तोड़ दिया है। उन्होंनेे बताया कि महिला व उसके परिजनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ट्राईसिटी में कई मामले दर्ज हैं। महिला ने जो लड़ाई का वीडियो दिखाया है, वह पिछले साल का है। उसमें दोनों पक्षों का थाने में राजीनामा हो गया था। महेश शर्मा ने बताया उन्होंने नशे को रोकने के लिए महिला की शिकायत की थी। इस लिए महिला उन पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें