फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर 75 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 में डेबिट कार्ड बदलकर 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 कुंडी निवासी बाबूलाल ने बताया कि उन्होंने 26 नवंबर को रुपये निकालने के लिए अपने बेटे को डेबिट कार्ड देकर एटीएम पर भेजा था। शिकायतकर्ता का बेटा पैसे निकाल रहा था, तभी पीछे से एक आदमी अंदर आया। उसका बेटा बूथ से बाहर जाने लगा, तभी वह आदमी मशीन में कुछ हरकत करता है।
विज्ञापन

इससे स्क्रीन पर कुछ प्रक्रिया चलती है। वह आदमी कहता है कि तुमने मशीन में क्या किया। उसका बेटा उसे ठीक करने लगता है। पास में खड़ा आदमी उससे डेबिट कार्ड लेकर कहता है कि मैं ठीक कर देता हूं। इस दौरान वह डेबिट कार्ड बदल देता है। इसके बाद दूसरा कार्ड डालकर पिन डालने को कहता है। उसका बेटा पिन डाल देता है। मशीन की स्थिति ठीक होने के बाद शिकायतकर्ता को बेटा अपना डेबिट कार्ड बिना चेक किए लौट आता है। करीब आधे घंटे के बाद शिकायतकर्ता के खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें