फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले एक लाख आठ हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। एक महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख आठ हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हंगोली निवासी प्रीति देवी ने बताया कि वह 26 नवंबर दोपहर सवा दो बजे रुपये निकलवाने के लिए पीएनबी के एटीएम बूथ पर गई थी। रुपये निकालते वक्त एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने पिन डालकर कार्ड निकाला। उसी दौरान उसने डेबिट कार्ड बदल दिया।
महिला घर पर शादी में व्यस्त थी। आरोपी ने उसके खाते से एक लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें