संवाद न्यूज एजेंसी रायपुररानी। डेबिट कार्ड बदलकर सेंट्रल बैंक के एटीएम से 90 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पुत्र की शिकायत पर रायपुररानी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। गांव नोलटा निवासी सतनाम ने बताया कि उसके पिताजी 4 फरवरी को नारायणगढ़ - चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इस बीच एक अनजान व्यक्ति ने उनके डेबिट कार्ड को बदल लिया। छह दिन में कुल 90 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसकी सूचना बैंक और पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।