पंचकूला। एटीएम का पिन देखकर 71,500 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भूल्ला राम निवासी गांव रत्तेवाली ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक की ब्रांच में अकाउंट है। बीती 19 जनवरी को एटीएम कार्ड से दो हजार रुपये निकाले।
इसके बाद अकाउंट से लगातार पैसे निकलने लगे। भूल्ला राम के अकाउंट से 20 जनवरी को दो ट्रांजेक्शन से बीस हजार रुपये निकल गए। इसके बाद 21 जनवरी को दो बार में 39500 निकाले गए। 22 जनवरी को 12 हजार रुपये निकले। भूल्ला राम ने बैंक से मांग कर कहा कि उसके पैसे वापस दिलाए जाए। तीन दिन में उनके अकाउंट से यह पैसे निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रांच के एटीएम के पीछे एक युवक ने उनका पिन देखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।