फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की जायज मांगों को बिना देरी करेंगे हल : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीरवार को कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं और कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को बिना देरी के पूरा किया जाएगा। सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही महत्वपूर्ण फैसले ले रही है ताकि कर्मचारियों को भविष्य में किसी कानूनी बाधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वीरवार को चीमा ने पंजाब भवन में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी सभी मांगों पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, 4161 मास्टर कैडर अध्यापक यूनियन, मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन, यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशनों के साथ भी बैठक की और अधिकारियों को विभागीय स्तर की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें