फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दबने देंगे किसानों की आवाज : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मानसून सत्र के पहले ही दिन सोमवार को सदन में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में किसानों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने नियम 267 के तहत संसद का सारा कामकाज रोककर पहले किसानों के मसले पर चर्चा कराने की मांग की और कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया, जिसे सभापति ने खारिज कर दिया। इस पर विपक्ष के सभी सांसदों ने दीपेंद्र हुड्डा के काम रोको प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई और राज्यसभा स्थगित हो गई। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसानों की आवाज दबने नहीं देंगे।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश के लाखों किसान 8 महीने से सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। 400 से ज्यादा किसानों की कुर्बानी और हर तरह की मुश्किलों को सहने के बावजूद किसान तीन कृषि कानूनों की वापसी के लिए शांति और अहिंसा से अपनी बात उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार किसानों से बातचीत करने तक को तैयार नहीं है। सरकार का अहंकार अभी नहीं टूटा। ऐसे में हम काम रोको प्रस्ताव लेकर आए, लेकिन राज्य सभा के सभापति ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। हम जो लड़ाई लड़ सकते थे हमने लड़ी और आगे भी किसानों के हक में हर लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें