संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डीडब्ल्यूपीएस में आयोजित विल 2 विन अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में निपुण विल 2 विन क्रिकेट अकादमी ने सुप्रीम क्रिकेट अकादमी को 101 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
नवजोत ने चार विकेट झटककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निपुण विल 2 विन क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन बनाए। नमहेय मित्तल ने 42 और रोहित ने 35 रन की पारी खेली।
सुप्रीम क्रिकेट अकादमी की ओर से जीत पंडित ने तीन विकेट लिए। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुप्रीम क्रिकेट अकादमी की टीम 22 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। हरसिमरन ने 42 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। निपुण विल 2 विन क्रिकेट अकादमी की ओर से नवजोत ने चार और पीयूष पांडेय ने तीन विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने मुकाबला 101 रन से अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद नवजोत को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।