कहावत है कि पैसों के लिए अपने भी पराए हो जाते हैं। ऐसा ही एक शेर भी है.. अपनो से धोखा खाया हुआ हूं, अब हर किसी से दोस्ती नहीं करता... बरसों के रिश्ते चंद लम्हों में टूट जाते हैं यहां, इस डर से नए लोगों से मुलाकात नहीं करता। यह शेर पंचकूला के एक शख्स पर बिल्कुल फिट हो रहा है। क्योंकि इस शख्स को किसी और ने नहीं बल्कि अपनो ने ही धोखा दिया है। जिसके साथ सात फेरे लिए उसी ने ही रुपयों के खातिर उसे धोखा दे दिया।
पंचकूला में एक पत्नी ने पैसों के लिए अपने पति के साथ ही धोखाधड़ी की है। इस धोखाधड़ी में शख्स का ससुर (पत्नी का पिता) भी शामिल है। पत्नी ने पिता के साथ मिलकर पति के साथ एक करोड़ 62 लाख की ठगी कर डाली। जैसे ही पति को पत्नी और ससुर की इस धोखाधड़ी का पता चला तो वह सीधा पुलिस के पास पहुंचा। व्यक्ति ने चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन में पत्नी और ससुर के खिलाफ शिकायत दी है।
सेक्टर- 20 निवासी विपिन बत्रा की शिकायत पर पुलिस बाप और बेटी (ससुर और पत्नी) के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर चांज शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर- 25 निवासी मनीश्वर कौर और पिता गोविंद सरन सिंह पर मुकदना दर्ज किया गया है।
फर्म के नाम पर की ठगी
चंडीमंदिर एसएचओ करनैल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता विपिन बत्रा ने बताया कि वह एक फर्म चलाते हैं। उन्होंने पत्नी मनीश्वर और ससुर गोविंद सरन के नाम एक बैंक खाता खुलाया था। फर्म के आधार पर तीनों एक खाता का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद आरोपी पत्नी मनीश्वर और उसके पिता गोविंद सरन सिंह विपिन बत्रा को बिना बताए धोखे से उस अकाउंट से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया।
फर्म में 75 प्रतिशत के हकदार थे पत्नी और ससुर
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फर्म में उसकी पत्नी मनीश्वर और ससुर गोविंद 75 प्रतिशत हकदार थे। बावजूद मनीश्वर ने पति के साथ छोड़कर पिता (ससुराल) के साथ रहने लगी। उसके कुछ साल बेटी और पिता ने मिलकर कई अलग-अलग बैंक खातों से कुल एक करोड़ 62 लाख रुपये ट्रांसफर करवा कर निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।