फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल से गठबंधन कर काले कानून वापस क्यों लाना चाहती है भाजपा : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में भाजपा की पंजाब में नशा मुक्त यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर दूसरे राज्यों से प्रदेश में नशा तस्करी रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया। चीमा ने यह भी कहा कि भाजपा शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन कर काले कानून वापस लाना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है और दूसरे राज्यों तथा सीमा से लगातार नशा आ रहा है। केंद्र को इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने भाजपा पर पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को देने की मंशा रखने का भी आरोप लगाया। चीमा ने मांग की कि यात्रा शुरू करने से पहले भाजपा नशा तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई करे, सीमाएं सुरक्षित करे और पंजाब के अधिकारों पर अपना रुख स्पष्ट करे।


नशे के मुद्दे पर भाजपा को घेरा :

चीमा ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार के समय पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी थी। पाकिस्तान सीमा से लगी 55 किलोमीटर की सीमा पर नशा तस्करी रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। इसके बावजूद भाजपा नशे के मुद्दे पर पंजाब को निशाना बना रही है। भाजपा शासित गुजरात और राजस्थान में नशे की बड़ी खेप बरामद हो रही है। केंद्र को सबसे पहले भाजपा शासित राज्यों में नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें