पंचकूला। ब्लू बर्ड स्कूल सेक्टर-16 के पुरस्कार वितरण समारोेह के दौरान स्कूल के स्लोगन नाॅलेज इज पावर पर विद्यार्थियोंं से पंचकूला नगर निगम कश्मिनर आरके सिंह ने संवाद किया। उन्होनें विद्यार्थियों से स्लोगन का मतलब पूछा। इस पर विद्यार्थियों ने जवाब देते हुए कहा कि इसका मतलब ज्ञान शक्ति है। इसके बाद उन्होंने वेस्ट टू वंडर स्लोगन के बारे मेंं पूछा। इस पर विद्यार्थियोंं ने जवाब दिया कि खराब से अद्भुत बनाना है। उन्होंने अमर उजाला की तारीफ करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम केे माध्यम से बच्चों को सोचने का मौका मिला। बच्चों ने कड़ी मेहनत कर इन कलाकृतियों को बनाया है।
बच्चों से बोले-अच्छा सोचेंगे और काम करेंगे तो भविष्य उज्ज्वल होगा
निगम कमिश्नर आरके सिंह ने विद्यार्थियों से पूछा कि कलाकृति आप कितने दिन में तैयार कर पाए। इस पर विद्यार्थियों ने बताया कि कलाकृति को तैयार करने मेंं सोचने और बनाने में दो महीने का समय लगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए सोचना चाहिए। अगर अच्छा सोचेंगे और काम करेंगे तो भविष्य उज्ज्वल होगा। इसलिए अपने सोचने की शक्ति को बढ़ाना चाहिए।
बच्चों से कहा-प्लास्टिक की बोतल को भी वेस्ट से वंडर में बदलें
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि अगर आप कहीं पर जा रहे हो तो पानी की बोतल और खाने के पैकेट को डस्टबिन में ही डालें। इससे शहर स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि अगर बोतल का इस्तेमाल वेस्ट से वंडर बनाने में होगा तो कूड़े, प्लास्टिक की बोतल का सदुपयोग हो सकेगा। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, ब्लू बर्ड स्कूल के प्रबंधक विभु भटनागर और प्रिंसिपल वंदना भटनागर का उन्होंने धन्यवाद किया।