फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज हवाओं में गेहूं की फसल में आग, आधा एकड़ जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ढडारडूं में दमकल ने पाया काबू, सुल्तानपुर में 7 एकड़ फानें भी जले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। खंड के गांव ढडारडूं में तेज हवाओं के बीच खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से आधा एकड़ फसल जलकर राख हो गई, हालांकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
किसान रामगोपाल पुत्र तरसेम लाल के खेतों में अचानक आग लग गई। किसान ने तुरंत अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक फसल को नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव सुल्तानपुर में भी आग की घटना सामने आई, जहां सुनील कुमार पुत्र बुधराम के खेतों में भूसा बनाने के लिए रखे गेहूं के फानें जल गए। यहां करीब 7 एकड़ में नुकसान हुआ। दोनों ही घटनाओं में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें