फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का रत्तेवाली पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में भी पिछले नौ वर्षों में पांच हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य हो चुके हैं। पंचकूला उपेक्षित से विकसित बन गया है। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के खंड बरवाला के गांव रत्तेवाली पहुंचने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के सरपंच विशाल शर्मा, डीडीपीओ राजन सिंगला और गांव के अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर गुप्ता का स्वागत किया। गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को बीपीएल कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड आदि का लाभ उनके घरद्वार पर प्रदान करना है ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लाभार्थियों नर सिंह, रामकुमार, सुभाषचंद और कांता देवी को पेंशन सर्टिफिकेट भेंट किए।
इसके अलावा उन्होंने सुनीता, लीला देवी और लाजो देवी को पीला राशन कार्ड भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी वैन के माध्यम से गांव गांव लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह यात्रा के दौरान गांवों में संबंधित विभागों द्वारा लगाएं और शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का निदान करवाएं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुप्ता ने प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीडीपीओ राजन सिंगला, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, महामंत्री परमजीत कौर, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, गांव बूंगा की सरंपच कविता चैधरी, जिला यात्रा संयोजक एसपी गुप्ता, राजेंद्र नौनिवाल सहित गांववासी व विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें