फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग जोन : 18 दिसंबर को वेंडिंग साइट के लिए निगम निकालेगा ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम की सर्वे सूची में जिले के जिन वेंडरों के नाम हैं, वे 12 दिसंबर तक वेडिंग जोन में साइट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 दिसंबर को नगर निगम ड्रॉ के माध्यम से वेडिंग साइट अलॉट कर देगा। अभी महज 87 लोगों ने वेंडिंग साइट के लिए आवेदन किया है। इसमें करीब 30 वेंडर चंडीगढ़ के हैं। इनके नाम आवेदन लिस्ट से हटाए जाएंगे। विभाग पहले स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देगा। उसके बाद बाहरी लोगों को मौका मिलेगा। यह जानकारी नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने दी है। दरअसल नगर निगम के पास मौजूद सर्वे लिस्ट में करीब 3718 वेंडर्स का नाम हैं, जिनमें अधिकतर पंचकूला से बाहर के रहने वाले हैं। उन लोगों की साइट को फिलहाल ड्रा में शामिल नहीं किया जाएगा, जिनकी साइट पहले रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन


चार सेक्टरों में हैं 473 साइट खाली

नगर निगम के पास 473 साइट्स खाली पड़े हैं। इसमें अधिकतर साइटों पर वेंडर्स बैठते ही नहीं हैं। उनको भी रद्द किया जाएगा। उसके बाद शेष साइटों को ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। शहर के प्रमुख सेक्टर 2, 4, 8, 15, 19 में कुछ साइटें खाली पड़ी हैं। यहां वेंडिंग जोन अच्छे चलते हैं, लोगों की आवाजाही रहती है। नगर निगम ने वर्ष 2017 में सर्वे करवाया था, तो शहर में 3718 वेंडर्स के नाम लिस्ट में आए थे। नगर निगम द्वारा बनाए वेंडिंग जोन में 778 साइट उपलब्ध हैं। वर्ष 2020 में इनका ड्रा करवाया गया, उसमें 564 लोगों को जगह अलॉट कर दी गई थी, लेकिन बाद में देखा गया कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी साइट्स को किराए पर दे दिया था या वह उस साइट के हकदार ही नहीं थे। इसके बाद नगर निगम ने 269 साइट्स को रद्द कर दिया था, लेकिन फिलहाल इन साइटों को ड्रा में शामिल नहीं किया गया है। 18 दिसंबर को होने वाले ड्रा से पहले नगर निगम उन वेंडरों की जांच करेगा। जिनकी साइट गलत तरीके से निरस्त हुए हैं। इनमें सेक्टर-15, 4 व 2 के कुछ साइट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें