फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला को बनाएंगे सपनों का शहर, हर वादा होगा पूरा : श्याम लाल बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव, सफाई और भ्रष्टाचार पर रहेगा फोकस, खिलाड़ियों और युवाओं के लिए भी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव 2026 में भाजपा की शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित महापौर श्याम लाल बंसल अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पंचकूला को धरातल पर एक आदर्श और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ पारदर्शी व्यवस्था और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जलभराव और सफाई व्यवस्था होगी पहली प्राथमिकता
श्याम लाल बंसल ने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले शहर की बुनियादी समस्याओं, खासकर जलभराव और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। बरसाती पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए 200 करोड़ रुपये की योजना पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


झुग्गी-झोपड़ी मुक्त पंचकूला बनाने की तैयारी
महापौर ने कहा कि राजीव और इंदिरा कॉलोनी के निवासियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए खड़क मंगोली में 300 करोड़ रुपये की लागत से 2100 अत्याधुनिक फ्लैट बनाए जाएंगे। उनका कहना है कि शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए यह परियोजना अहम साबित होगी।

नागरिक सेवाओं का होगा डिजिटलीकरण

भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा कि नगर निगम की कई सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और बिल्डिंग प्लान अप्रूवल जैसी सुविधाओं का डिजिटलीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला को स्पोर्ट्स हब बनाने की योजना
श्याम लाल बंसल ने कहा कि खिलाड़ियों और युवाओं के लिए भी बड़े स्तर पर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की मदद से 170 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज और गांव नग्गल में 80 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए स्मार्ट लाइब्रेरी नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें