फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हमें चाहिए सुरक्षा... आशा वर्करों ने नारेबाजी कर सीएमओ को साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आशा वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार को ज्ञापन दिया। आशा वर्कर यूनियन की प्रधान सुमन लता, महासचिव वंदना ने मांग करते हुए कहा कि आए दिन अस्पताल में आशा वर्कर के साथ मारपीट के मामले आ रहे हैं। इस पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अगर असुरक्षित माहौल रहेगा तो इस हालात में काम करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

इस पर आशा वर्कर की यूनियन के पदाधिकारियों को डॉ. मुक्ता कुमार ने आश्वासन दिया कि अगर इस तरह का मामला सामने आएगा तो पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस विभाग को अस्पताल में तैनात होने के लिए लेटर लिखा जाएगा। इस पर उन्होंने सिक्योरिटी देने का आश्वासन दिया। इस दौरान आशा वर्कर ने मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के सामने नारेबाजी करते हुए आशा वर्कर से मारपीट मामले का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें