फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गर्मी में पानी की बर्बादी... रैली गांव में बिना ऑपरेटर चलता मिला ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित रैली पिंड में ट्यूबवेल का पानी लगातार सड़क पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल के पास कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं था, जिसके कारण काफी देर तक पानी व्यर्थ बहता रहा।
विज्ञापन

समाजसेवी सोमित शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में जहां जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी की बर्बादी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सड़क पर पानी बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्यूबवेल संचालन की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें