फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धान की रोपाई के लिए पानी का शेयर होगा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में पानी का शेयर तय करने के लिए भाखड़ा बयास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की तरफ से 2 जून को बैठक बुलाई गई है। धान की रोपाई के चलते पंजाब और हरियाणा दोनों ही अधिक पानी की मांग कर रहे हैं। अब इस बैठक में दोनों का शेयर तय किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार आगे 10 दिन के लिए पानी का शेयर तय किया जाता है, इसलिए हर 10 दिन बोर्ड की तरफ से यह बैठक बुलाई जाती है।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा का 10,300 क्यूसिक शेयर तय किया गया था, जिस पर सहमति भी बन गई थी। इस बीच में भाखड़ा लाइन में कुछ दिक्कत आ गई थी, जिस कारण हरियाणा को कम पानी मिल रहा था। अब हरियाणा बैठक में इस कारण अतिरिक्त पानी मांग सकता है। इसी तरह पंजाब ने पहले ही पिछली बार अपने हिस्से का पूरा इस्तेमाल नहीं किया था। 1 जून से हरियाणा में धान की रोपाई शुरू हो रही है, इसलिए पंजाब भी अधिक पानी की मांग बैठक में रख सकता है। पिछली बार राजस्थान के लए 12,400 और पंजाब को 17 हजार क्यूसेक पानी देने पर सहमति बनी थी। पहले यह बैठक 31 मई को होनी थी, लेकिन बीच में छुट्टियां आ गई, इसलिए अब 2 जून को बैठक करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें