जन स्वास्थ्य विभाग पंचकूला द्वारा जाट धर्मशाला परिसर में जल संरक्षण पर एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बरवाला खंड के सभी गांवों से नवनियुक्त सरपंचों, पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, पेयजल नलकूप आपरेटरों सहित गांवों के गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग, सब डिवीजन बरवाला व रायपुररानी के जेई अमर सिंह व विनोद कुमार, लैबोरेटरी केमिस्ट सोनिया व जिला कोआर्डिनेटर पूजा शर्मा, बीआरसी नरेंद्र शर्मा ने जल संरक्षण की जानकारी दी। जल संरक्षण तथा पेयजल संबंधित समस्याओं की जानकारी विभाग के अधिकारियों को देने के लिए एक कमेटी बनाई।
कमेटी में प्रत्येक गांव में गांव के सरपंच व एक पंचायत सदस्य, एक आंगनबाड़ी वर्कर, एक आशा वर्कर को शामिल किया है। इस दौरान डॉ. ममता, सरपंच बलजिंद्र गोयल, सीडीपीओ जोगिंद्र कौर मौजूद थे।