पंचकूला। बरसात के चलते मोरनी, रायपुररानी व बरवाला के स्कूलों में पानी भर गया है, जिसके चलते 17 स्कूलों में शनिवार को अवकाश रखा गया है। यह आदेश पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दिए हैं। इनमें जीएसएस बरवाला, जीएसएस पारवाला, जीपीएस मरोग मोरनी, जीपीएस खोपर, जीपीएस बीजलाग, जीपीएस सहलोन, जीपीएस समलौठा, जीपीएस और जीएमएस सिंघवाला, जीपीएस सिलयोन, जीपीएस चपलाना, जीपीएस छमला, जीपीएस टिपरा, जीपीएस रूनजा डाकर, जीपीएस सलाहोन रेडूआ, जीपीएस मोहरी, जीपीएस पलसरा, पिंजौर का जीएमएस प्रेमपुरा के स्कूल शामिल हैं।