फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव पंडवाला के खेतों में भरा पानी, फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी हलके के गांव पंडवाला के किसान बलदेव सिंह की लगभग 8 से 10 एकड़ फसल भारी बारिश और नाले की निकासी रुकने के कारण पूरी तरह पानी में डूब गई। खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलें इस समय तीन से चार फुट तक पानी में डूबी हुई हैं, जिससे पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

किसान बलदेव सिंह ने बताया कि वह और अन्य किसान कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को समस्या के बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर समय रहते नाले की सफाई और अवरोध हटाए जाते तो इस तरह की स्थिति पैदा न होती। फसल बर्बाद होने से किसान पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी फसल का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाए ताकि किसानों की मेहनत हर साल बर्बाद न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें