फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश से रामलीला के स्टेज में घुसा पानी, होर्डिंग और गेट टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश की वजह से शहर में रामलीला का आयोजन करवा रहे आयोजकों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश और आंधी की वजह से रामलीला के स्टेज में पानी घुस गया। सेक्टर-5 यवनिका ओपन थिएटर में बारिश और आंधी की वजह से आयोजकों द्वारा लगाए गए होर्डिंग उड़ गए। दर्शकों के लिए लगाई गई कुर्सियां गीली हो गईं और म्यूजिक सिस्टम में पानी घुस गया। वहीं, आयोजकों द्वारा दिनभर स्टेज को ठीक किया गया व रात के वक्त दोबारा से दर्शकों को रामलीला दिखाई गई। श्री राम संयुक्त महासभा पंचकूला और श्री रामलीला युवा क्लब के आयोजक इंद्रजीत सिंह, बलविंदर शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होता देख वह सामान को बारिश से बचाने ही जा रहे थे कि बारिश तेज हो गई। बारिश की वजह से उनका दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। म्यूजिक सिस्टम में पानी घुस गया और फ्लेक्स खराब हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब एवं माता मनसा देवी दशहरा कमेटी द्वारा करवाई जा रही रामलीला के स्टेज पर बारिश की वजह से पानी भर गया। बारिश इतनी तेज थी कि दर्शकों के लिए लगाई गई कुर्सियां गीली हो गई। हॉर्डिंग टूटकर जमीन पर गिर गए। कमेटी के प्रधान रमेश चड्ढा ने बताया कि बारिश की वजह से उनका स्टेज खराब हो गया। पूरे दिन कमेटी के सदस्य स्टेज को ठीक करने में जुटे रहे। स्टेज को ठीक करने के बाद रात को दोबारा से रामलीला का मंचन किया गया। वहीं, सेक्टर -15 मंडी ग्राउंड में आयोजित रामलीला में बारिश की वजह से गंदगी हो गई जिसकी साफ-सफाई कर शाम को दोबारा से रामलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें