फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 24,000 श्रद्धालुओं ने किए मां मनसा देवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अश्विन नवरात्र मेले के दूसरे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 27 लाख 14 हजार 801 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में लगभग 24,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सुशील सारवान ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 22 लाख 03 हजार 666 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 39 हजार 535 रुपये और चंडी माता मंदिर में 1 लाख 71 हजार 600 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 6 नग और चांदी के 54 नग और काली माता मंदिर में सोने के तीन और चांदी के 20 नग भी दान स्वरूप अर्पित की गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें