फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी ; सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, एडीसी ने जारी किए निर्देश, कहा- दो दिन चेतावनी ; सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, एडीसी ने जारी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। परिवार पहचान पत्र को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रजा ने अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र के काम को दो दिन में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। सरकार की तरफ से 4890 परिवारों की गरीबी रेखा से नीचे की प्रथम सूची प्राप्त हुई है। इनमें से लगभग 1600 परिवारों की आमदनी को वेरिफाई किया जा चुका है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में धीमी गति से हो रहे काम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त काफी रोष में नजर आए। उन्होंने सभी आठों जोन के अधिकारियों को अपना कार्य दो दिन में निपटाने के सख्त निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने जोनल अधिकारी के पास जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाएं और हरियाणा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। जिला योजना अधिकारी सुनील जाखड़ ने बताया कि पीपीपी कार्य के लिए जिले को आठ जोन में बांटा हुआ है।
पीपीपी का उद्देश्य जिला के नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर और योजनाओं का लाभ देकर उनका जीवन स्तर व उनकी आमदनी को बढ़ाना है। इस अवसर पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव गर्ग, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी सतपाल शर्मा, जिला सांख्यकी अधिकारी, पिंजौर के जिला शिक्षा अधिकारी पवन गुप्ता, बीईओ अंजू ग्रोवर सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें