चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को 278 स्थानों पर एक-साथ रेड की और 59 एफआईआर दर्ज करने के साथ तस्करी में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस दौरान आरोपियों से 1.5 किलो हेरोइन, 1.6 किलो गांजा, 25 किलो भुक्की, 349 नशीली गोलियां और 4.59 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई। 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में रेड की और 308 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 39 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर उपचार कराने के लिए राजी किया गया।