फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: इनामी बदमाश राजेन्द्र जिंदा पिस्टल सहित गिरफ्तार, एसटीएफ करनाल को मिली सफलता

Tue, 20 Jan 2026 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

गिरफ्तारी के बाद सोमवार रात आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर पुलिस उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
बदमाश राजेंद्र गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) करनाल की टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी व संगीन अपराधों में वांछित बदमाश राजेन्द्र उर्फ जिंदा को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से पिस्टल, दो मैगजीन और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ को सोमवार रात को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेन्द्र उर्फ जिंदा, निवासी गांव गोन्दर (जिला करनाल), स्कूटी पर जीरकपुर से माजरी चौक पंचकूला की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर  नाकेबंदी कर उसे काबू किया गया। शुरुआत में आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सोमवार रात आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर पुलिस उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर-7 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें