फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चाकू मारकर वेटर से मोबाइल और नकदी लूटी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में देर रात तीन अज्ञात युवकों ने होटल के वेटर पर लूटपाट के बाद चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान ब्रिजेश रावत के रूप में हुई है। वह सेक्टर 5 स्थित रबाब सनाम होटल में काम करता है। उव जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

घायल के रिश्तेदार कमल सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 3 अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे की है। ब्रिजेश काम खत्म कर होटल से घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर 5 में ओरूबा होटल के पास बने पार्क के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से तीन युवक खड़े थे। आरोपियों ने ब्रिजेश को रोककर चाकू दिखाते हुए पैसे और मोबाइल मांगे। ब्रिजेश ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी छाती, पेट और जांघ पर कई वार किए और घायल को सडक़ पर छोडक़र उसका मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ब्रिजेश किसी तरह वहां से भागकर पार्किंग तक पहुंचा जहां मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने घायल के चाचा की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें