फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स 16 जुलाई कर सकते हैं सीएम आवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वोकेशनल टीचर्स सेलरी बढ़ोतरी और रेगुलर करने की मांग को लेकर 32वें दिन भी रविवार को सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर बैठे रहे। टीचर्स ने बताया कि अगर उनकी सैलरी बढ़ोतरी का लेटर हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से नहीं जारी किया गया तो वह 16 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

12 जुलाई को सचिवालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई थी जिसमें शिक्षा विभाग के एसीएस महावीर सिंह, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक शर्मा, प्रोजेक्ट के अधिकारी और वोकेशनल टीचर्स का डेलिगेशन मौजूद रहा था। उस मीटिंग में वोकेशनल टीचर्स की मांगो पर अंतिम मुहर लगने का आश्वासन दिया गया था। अगर कल वोकेशनल टीचर्स का लेटर जारी नहीं हुआ तो वोकेशनल टीचर्स ने मंगलवार 16 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसमें हरियाणा के हर कोने से हजारों की संख्या में वोकेशनल टीचर्स पंचकूला पहुंचेंगे।
वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि अब हमारी मांगों पर अंतिम मुहर लग चुकी है। सरकार व विभाग दोनों ने सहमति दे दी है। अगर सोमवार को लेटर जारी होगा तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर देंगे। अगर यह लेटर जारी नहीं होगा तो मंगलवार को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लो, राज्य कोषाध्यक्ष राहुत मित्तल ने बताया कि वोकेशनल टीचर्स अपना अधिकार लेकर रहेंगे। मुख्य सलाहकार गौरव राणा ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स की मांगे जायज है सरकार और डिपार्टमेंट ने सहमति दे दी है अगर फिर भी कुछ अड़चन आती है तो वोकेशनल टीचर्स उसके लिए भी संघर्ष करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें