फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मांगों को लेकर वोकेशनल टीचर्स ने सीएम के राजनीतिक सलाहकार के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-5 धरनास्थल पर आंदोलनरत वोकेशनल टीचर्स ने बुधवार को मांगों को लेकर सीएम के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती के साथ मुलाकात की। सीएम हाउस में मीटिंग काफी देर तक चाली। इसके बाद वीरवार को अधिकारियों के साथ दोबारा से मीटिंग का समय दिया गया है। इससे पहले वोकेशनल टीचर्स ने सेक्टर-5 शिक्षा सदन से सीएम हाऊस चंडीगढ़ तक रोष प्रदर्शन करने का एलान किया था।
वीरवार सुबह प्रदेशभर से आए वोकेशनल टीचर्स ने सेक्टर-5 धरनास्थल पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात था। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर धरनास्थल की सामने वाली सड़क को दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। आपात कालीन स्थिती से निपटने के लिए मौके पर एम्बुलेंस, बस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी खड़ी थीं। वोकेशनल टीचर्स अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-5 धरना स्थल पर 24 जून से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वोकेशनल टीचर्स की मुख्य मांगें

- सीएस कार्यालय 2013 के अनुसार सीएफएमएस 18768 में वोकेशनल शिक्षकों की तैनाती हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) में की जाए।

- सभी 2013 वोकेशनल शिक्षकों का वेतन 33550 से बढ़ाकर विभाग में पहले से कार्यरत 147 वोकेशनल शिक्षकों के समान 57400 रुपये किया जाए।

- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में डिप्लॉयमेंट, वेतन बढ़ोतरी और सर्विस बाय लॉज 2013 में शामिल करके नियमित किया जाए और कैशलैस मेडिकल सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें