फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ से करें दक्षिण भारत यात्रा, 28 जुलाई को अमृतसर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-12 दिनों की यात्रा, 9 अगस्त को होगी वापसी, 780 यात्रियों को ले जाने की सुविधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारतीय रेलवे सिर्फ 30500 रुपये में भारत के दक्षिणी राज्यों में मौजूद पांच प्रमुख धार्मिक व दर्शनीय स्थलों की सैर कराएगा। इसमें रामेश्वरम के श्री रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन स्थल, तिरुवनंतपुरम (कोचुवेली) पद्मनाभस्वामी मंदिर, कोवलमबीच और तिरुपति के भगवान बेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जैसे दिव्य स्थानों के दर्शन शामिल हैं।
28 जुलाई को अमृतसर से रवाना होनी वाली स्पेशल ट्रेन में पर्यटक लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, और हरजत निजामुद्दीन स्टेशनों पर चढ़ और उतर सकेंगे। इस टूर पैकेज में 3 एसी कंफर्ट और स्टैंडर्ड्स शामिल हैं। धार्मिक स्थलों की 12 दिन और 11 रात की इस यात्रा के लिए ट्रेन की बुकिंग 28 जुलाई से पहले करवाना अनिवार्य है। इसमें 780 यात्रियों को ले जाने की सुविधा होगी। यह जानकारी डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन करवा सकते हैं बुकिंग

यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.com पर जाकर भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन पर लॉगइन करके ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। या फिर आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में जाकर बुकिंग करा सकते हैं। धार्मिक स्थल व दार्शनिक स्थलों पर जाने के लिए आईआरसीटीसी सड़क मार्ग के लिए बस सेवा भी उपलब्ध कराएगी, जिसका खर्च आईआरसीटीसी स्वयं देगी। ट्रेन दिन में यात्रियों के भ्रमण के लिए स्टेशन पर रुकेगी और रात को अगले धार्मिक स्थल पर जाने के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन



सफर के दौरान मिलेगा शाकाहारी भोजन
आईआरसीटीसी ने प्रति यात्री 30,500 रुपये का पैकेज तय किया है। इसके तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को तीनों समय का शाकाहारी भोजन, लोकल यात्रा के लिए बस व होटल में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों को शुद्ध व ताजा भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटक स्पेशल ट्रेन में पेंट्रीकार का कोच लगाया जाएगा। यात्रियों के सामान व उसकी सुरक्षा के लिए सभी कोचों में निजी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी और ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें