फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा : केंद्रीय इस्पात मंत्री पंचकूला पहुंचे, नेताओं ने किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष से की राजनीतिक चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह रविवार को सेक्टर-4 स्थित जदयू पंजाब उपाध्यक्ष करन जोशी के निवास पर पहुंचे। यहां हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दोनों नेताओं से काफी देर तक शहर की राजनीति पर चर्चा की। ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि भाजपा जितना केंद्र में मजबूत है उससे ज्यादा पंचकूला समेत हरियाणा में है।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने स्थानीय नेताओं को आश्वस्त किया कि वह किसी भी कार्य को लेकर कभी भी दिल्ली में मिल सकते हैं। उनकी मांग को प्रमुखता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जदयू पंजाब उपाध्यक्ष करन जोशी के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर जदयू पंजाब प्रधान मलविंदर बेनिपाल, सचिन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें