संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को पंचायती विभाग द्वारा गांव खेतपुराली में करीब 47 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक केंद्र के बनने से खेतपुराली और आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर खेतपुराली की सरपंच सरिता शर्मा और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता विकास राणा भी उपस्थित रहे। गुप्ता ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र पंचायत विभाग द्वारा छह माह में तैयार किया जाएगा।
सामुदायिक केंद्र में शौचालय और चारदीवारी भी होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अच्छी व उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग में लाई जानी चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुप्ता ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि आम जन को मूलभूत सुविधाएं मिले, जिनमें बिजली, पानी तथा सड़क की सुविधा मुख्य हैं। इस अवसर पर बरवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज पौसवाल, महिला मोर्चा मंडल प्रधान कविता चौधरी, जिला सचिव संजू चौधरी, टिब्बी के सरपंच चरणजीत सिंह, समाजसेवी देवेंद्र शर्मा, छोटा त्रिलोकपुर के सरपंच विनोद, सरपंच प्रतिनिधि दुधगढ़ सतबीर, बूंगा से समाजसेवी जसविंद्र, कनौली के सरपंच मीनू राणा, श्यामटू से संभूनाथ, पृथ्वी नंबरदार, बलवंत, हरिपाल शर्मा, हीरा नंबरदार, जीतराम, केदारनाथ, रामपाल, नायब सिंह, रोशनलाल सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।